खुशीः मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख से जगी भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को उम्मीद–

by | Aug 11, 2022 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

मलारी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने उठाई यह सदियों पुरानी मांग– 

गोपेश्वर। चमोली जनपद में मौजूद समय में दस से पंद्रह हजार भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं। ये ग्रामीण ग्रीष्मकाल में सीमा क्षेत्र के गांवों में निवास करते हैं, जबकि शीतकाल में जनपद के निचले क्षेत्रों में निवास करते हैं। इन शीतकालीन निवास स्थलों को भोटिया पड़ाव कहा जाता है। इन पड़ावों में ग्रामीण निवास तो करते हैं, लेकिन आज तक उन्हें इसके स्वामित्व का लाभ नहीं मिल पाया है। बुधवार को मलारी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख जब ग्रामीणों ने यह मांग प्रमुखता से रखी तो मुख्यमंत्री ने इस मामले में राजस्व विभाग से बात कर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख से अब उम्मीद की किरण जगी है।  

शीतकाल में भोटिया जनजाति के ग्रामीण जिले के निचले क्षेत्र पाखी, गडोरा, बिरही, कौड़िया, छिनका, भीमतला, नैग्वाड़, घिंघराण, तेफना, मैठाणा, नंदप्रयाग, थिरपाक, सेलवाणी, सिरोखोमा, घाट, देवलीबगड़ और कालेश्वर में निवास करते हैं। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व कागा गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि ग्रामीण शीतकालीन प्रवास स्थलों में भारत-तिब्बत व्यापार के समय से ही निवास करते हैं। लंबा समय होने के बावजूद भी आज तक ग्रामीणों को प्रवास स्थल का स्वामित्व नहीं मिल पाया है। अब मुख्यमंत्री के इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई के आश्वासन के बाद अब ग्रामीणों को अपनी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि नीती और माणा घाटी के गांव द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांव के रुप में जाने जाते हैं। लेकिन आज भी ग्रामीण कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!