चमोलीः स्वतंत्रता दिवस पर चमोली जनपद की सीमाओं पर बढ़ाई जाएगी चौकसी– 

by | Aug 12, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

संदिग्धों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, कांस्टेबल दिग्पाल सिंह और यतेंद्र गुसांई को मिला पुलिस मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार– 

 गोपेश्वरः पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी थाना /चौकी प्रभारियों की गोष्ठी लेकर मासिक अपराध की समीक्षा गोष्ठी की। पुलिस कार्यालय सभागार में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित गोष्ठी में विगत माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुये सभी को लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना-पत्रों, अहकामातों, माल मुकदमाती व ऑनलाइन पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही 

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक थाना/कार्यालय में तिरंगा लगाया जाने के संबंध में सभी प्रभारियों से फीडबैक लिया गया व समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाएं एवं साथ ही अपने आस-पड़ोस के सभी नागरिकों को इस अभियान में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। आगामी स्वतन्त्रता दिवस के दृष्टिगत सभी को अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा समस्त थाना क्षेत्रों के बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया।

जन्माष्ठमी पर्व के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कई अन्य संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। विगत माह उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पंत, कांस्टेबल दिग्पाल सिंह और कांस्टेबल यतेन्द्र गुसांई को पुलिस मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!