सुनहरे पलः आईटीबीपी के जवानों संग लंगासू, कर्णप्रयाग में निकाली तिरंगा रैली–

by | Aug 13, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

 

विशाल रैली में महिला, पुरुषों और बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर गाए देशभक्ति के गीत– 

लंगासूः ‌इन दिनों जहां नजर दौड़ रही वहीं तिरंगा फहराया हुआ नजर आ रहा है। जगह-जगह तिरंगा रैली आयोजित हो रही हैं। शनिवार को लंगासू, कर्णप्रयाग व कई अन्य जगहों पर तिरंगा रैली निकाली गई। लंगासू में महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर बदरीनाथ हाईवे पर पहुंची। यहां आईटीबीपी के जवानों के साथ तिरंगा रैली आयोजित की गई। महिलाओं ने देश भक्ति के गीत गाए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को महिलाएं पूर्ण कर रही हैं।

महिलाएं घर-घर में तिरंगा फहरा रही हैं। भाजपा नेत्री अनीता डिमरी ने बताया‌ कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा रैली में पहुंचने के लिए महिलाएं उत्साहित दिखी। उन्होंने गांव-गांव में तिरंगा वितरित किया। तिरंगा रैली को लेकर जगह-जगह उत्साह का माहौल है। गोपेश्वर में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगा रैली आयोजित की, जबकि बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत बदरी, थाना बदरीनाथ और देश के अंतिम गांव माणा में भी तिरंगा रैली निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज माणा-घिंघराण के छात्र-छात्राओं ने घिंघराण रोड पर तिरंगा रैली निकाली। नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने प्राचार्य डा. ममता कप्रवाण के नेतृत्व में गोपेश्वर-चमोली मार्ग पर तिरंगा रैली आयोजित की। 

error: Content is protected !!