जश्न ए आजादीः केंद्रीय भंडारण निगम में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व–

by | Aug 15, 2022 | रामपुर, राष्ट्रीय | 0 comments

 एफसीआई के अधिकारियों के साथ भूतपूर्व कर्मचारी भी हुए शामिल– 

रामपुरः स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय भंडारण निगम कार्यालय परिसर में भंडार प्रबंधक रामसंजीवन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एफसीआई के अधिका‌री-कर्मचारियों के साथ ही केंद्रीय भंडारण निगम के भूतपूर्व कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। सुबह ठीक नौ बजे परिसर में झंडारोहण किया गया।

यहां आयोजित कार्यक्रम में भंडार प्रबंधक रामसंजीवन ने आजादी की 75वीं गौरवशाली वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आजादी के संग्राम में अविस्मरणीय योगदान देने वाले सेनानियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज देश आजादी के इन स्वर्णिम पलों को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। कनिष्ठ अधीक्षक विनोद प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारा अभिमान है हमारी भारतीयता का प्रतीक है। तिरंगा हमें एक माला में पिरोता है और तिरंगे के नीचे हम सबको गर्व महसूस होता है। उन्होंने सीमा पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं आंदोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। 

इस मौके पर अधीक्षक नितिन कुमार, अधीक्षक पवन कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर जितेंद्र प्रजापति, एफसीआई के तकनीकी सहायक साकेत जैन के साथ ही भूतपूर्व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान जलपान और मिष्ठान वितरण भी किया गया। 

Latest News

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
error: Content is protected !!