चमोलीः घास काटने जंगल गई महिला चट्टान से गिरी, मौत– 

by | Aug 16, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

दिनभर घर में ताला लगा होने पर ग्रामीण जंगल में गए खोजबीन को, रात ग्यारह बजे मिला शव–

पीपलकोटीः यहां निजमुला घाटी के निजमुला गांव की एक महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला जंगल में घास काटने गई थी। पांव फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, निजमुला गांव की देवेश्वरी देवी, 45 साल, सोमवार को सुबह अकेले ही जंगल में हरी घास काटने गई थी। देवेश्वरी घर में अकेले रहती थी। उसके पति की मौत पूर्व में हो हो चुकी थी। जबकि उसके दो बेटे हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

जंगल में घास काटने के दौरान अचानक पांव फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। शाम को गांव की एक महिला दूध लेने देवेश्वरी के घर गई, तो घर पर ताला लगा था। ग्रामीण उसकी ढूंढखोज में जंगल में गए। रात करीब ग्यारह बजे खाई में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, महिला की पांव फिसलने से मौत हुई है।  

error: Content is protected !!