आस्था पथः नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण को डेढ़ लेन में तब्दील करने की मांग उठी–

by | Aug 24, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

नंदप्रयाग के पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में खतरनाक बनी वाहनों की आवाजाही, सैकोट बना वैकल्पिक मार्ग– 

गोपेश्वरः बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। यहां जंगल से मलबे के साथ चीड़ के पेड़ भी उखड़कर आ रहे हैं। जिससे हाईवे बेहद संकरा हो गया है। यहां सेना के वाहनों के साथ ही अन्य भारी वाहनों की आवाजाही भी खतरनाक बनी हुई है। 

पर्थाडीप क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे अवरुद्घ होने पर वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग से करवाई जा रही है। चंडी प्रसाद थपलियाल, उमेश चंद्र, कैलाश आदि का कहना है कि सैकोट मार्ग भी कई जगहों पर भूस्खलन से बदहाल स्थिति में है। जबकि यह मार्ग बदरीनाथ हाईवे का वैकल्पिक मार्ग भी है। लेकिन इस सड़क के सुधारीकरण की ओर काई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ‌स्थानीय लोगों ने सड़क को डेढ़ लेन में तब्दील कर इसे भारी वाहनों के लिए भी सुगम बनाने की मांग उठाई है।

पर्थाडीप में करीब 300 मीटर ‌हिस्से में भूस्खलन हो रहा है, जिससे यहां बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। एनएचआईडीसीएल के डीजीएम आरके श्रीवास्तव का कहना है कि अभी मलबे को हटाने पर ही पूरा फोकस रहेगा। मौसम सामान्य होने के बाद यहां भूस्खलन का ट्रीटमेंट किया जाएगा। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!