बिग ब्रेकिंगः चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष को छह माह जेल की सजा–

by | Aug 26, 2022 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

 विस्तार से पढ़ें क्या है पूरा मामला– 

गोपेश्वरः चैक बाउंस मामले में न्यायाालय ने चमोली ‌के जिला पंचायत उपाध्यक्ष व पंजीकृत ठेकेदार लक्ष्मण सिंह रावत को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। ये सजा दो अलग-अलग मामलों में सुनाई गई है। साथ ही दो लाख 50 हजार 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। 
न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ विशाल वशिष्ठ की अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। जिला न्यायालय के अधिवक्ता कुलदीप सिंह नेगी और दिलवर सिंह फरस्वाण ने बताया कि वर्ष 2018-19 में ठेकेदार लक्ष्मण सिंह रावत की ओर से सलूड़ और बौंला मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा था। इसके लिए उन्होंने विष्णुगाड स्टोन क्रशर हेलंग के मालिक धर्म सिंह भंडारी से ‌कंकरीट, रेत और डस्ट के साथ ही पोकलैन मशीन किराए पर ली। पोकलैंन मशीन व अन्य सामग्री के भुगतान के लिए लक्ष्मण सिंह द्वारा धर्म सिंह को दो चैक सौंपे गए। ‌जो उन्नीस लाख पचास हजार रुपये और दूसरा आठ लाख रुपये का था। जब धर्म सिंह ने चैक बैंक में लेन-देन के लिए प्रस्तुत किए तो लक्ष्मण‌ सिंह के खाते में रुपये न होने के कारण चैक बाउंस हो गए।

इसके बाद लक्ष्मण सिंह रावत को चैक की धनराशि दिए जाने का नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और ना ही धनराशि लौटाई गई। जिस पर  न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ की अदालत में मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ विशाल वशिष्ठ की अदालत ने ठेकेदार/जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत को दोनों मामलों में दोषी मानते हुए छह-छह माह के कारावास की सजा सुनाई साथ ही अर्थदंड से भी दंडित किया है।

Latest News

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
error: Content is protected !!