जल विद्युत परियोजना स्थल पर एचसीसी का प्लांट ऑपरेटर प्लांट से गिरने से चोटिल– 

by | Aug 30, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में बेसिंग प्लांट ऑपरेटर है दान सिंह–  

पीपलकोटीः अलकनंदा पर निर्माणाधीन 444 मेगावाट की विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) का कर्मचारी सीमेंट के मिक्सर प्लांट से गिरकर गंभीर घायल हो गया। कंपनी की ओर से हेलीकॉप्टर मंगवाकर कर्मचारी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक एचसीसी में तैनात दान सिंह बानी (52 साल) पुत्र मदन सिंह परियोजना स्थल पर बेसिंग प्लांट ऑपरेटर है। रविवार को रात की ड्यूटी के दौरान बेसिंग प्लांट अचानक बंद हो गया, जिसे देखने के लिए वे प्लांट के ऊपरी छत में जा पहुंचे, लेकिन वह वहां से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कंपनी के अन्य कर्मचारी उसे रात को ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लेकर आए। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद कंपनी ने मंगलवार को हेलीकॉप्टर मंगवाकर अपराह्न करीब चार बजे उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोपेश्वर में पहुंचे हेलीकॉप्टर की मदद से गंभीर घायल अवस्था में दान सिंह को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!