प्रतिभाः  मानक लेखन प्रतियोगिता में दृष्टि ने पाया प्रथम स्थान–

by | Aug 31, 2022 | चमोली, जागरुकता, शिक्षा | 0 comments

आदर्श इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में भारतीय मानक ब्यूरो के स्टेंडर्ड क्लब द्वारा किया गया आयोजन– 

गोपेश्वरः आदर्श इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो के स्टेंडर्ड क्लब की ओर से मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को कीमती धातुओं की गुणवत्ता और उनकी पहचान करने के बारे में बताया गया। उन्हें सोने की शुद्धता को पहचानने व आभूषणों की हॉलमार्किंग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

विद्यालय प्रांगण में मानक लेखन पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में दृष्टि ने प्रथम, विधि सती ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय और काजल नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सपना और कल्पना को दिया गया। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से विजेता छात्राओं को 1000 रुपये, 750 रुपये, 500 रुपये और 250 रुपये पुरस्कार स्वरुप दिया गया।

छात्र-छात्राओं को पैन, प्रमाण-पत्र भी दिए गए। कुछ छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि‌ फिलहाल जिले के दो स्कूलों में भारतीय मानक ब्यूरो स्टैंडर्ड क्लब बनाए गए हैं। यहां विद्यार्थी कीमती धातुओं की गुणवत्ता और उनकी पहचान करना सीखेंगे। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयाेजित होंगे। विद्यार्थियों को सोने की शुद्धता की पहचानने व आभूषणों की हॉलमार्किंग के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस मौौ पर प्रधानाचार्य केएस रावत, नरेंद्र सिंह कठैत, आसाराम सती, अनसूया प्रसाद उनियाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी ने किया।

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!