चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

by | Jul 17, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं–

गोपेश्वर, 17 जुलाई 2026: वर्ष 2024 में मॉडल विलेज घोषित किए गए ग्राम मैठाणा के समग्र विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपकर लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि शासन-प्रशासन ने वर्ष 2024 में मैठाणा को मॉडल विलेज घोषित किया था, लेकिन अब तक गांव में मॉडल विलेज की अवधारणा के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। ग्रामवासियों ने मांग की है कि मॉडल विलेज के लिए प्रस्तावित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर उनका शीघ्र क्रियान्वयन कराया जाए।

ज्ञापन में वर्ष 2018 में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त किए गए स्मृति द्वार (स्मृति गेट) का पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा में विज्ञान संकाय (साइंस स्ट्रीम) शुरू करने, मैठाणा से सैकोट को जोडने के लिए सड़क निर्माण कराने और गांव में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग भी उठाई गई है। ग्रामवासियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने को भी वे तैयार हैं।

इसके अलावा गांव में कृषि इकाई एवं कृषि प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, अलकनंदा नदी किनारे स्थित खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने, खेल मैदान को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए मोटर मार्ग बनाने, क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों का पुनर्निर्माण कराने तथा गांव में झूल रही और असुरक्षित विद्युत लाइनों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने तथा 1992 में निर्मित अंबेडकर भवन के पुनर्निमाण की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

ग्रामवासियों ने मैठाणा से सैकोट को जोडने के लिए सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा गांव के सतत विकास के लिए अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की है।

ज्ञापन पर ग्राम प्रधान ज्योति देवी, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल, राधेश्याम, सहित ग्रामवासियों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित से जुड़े इन विकास कार्यों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि मॉडल विलेज घोषित ग्राम मैठाणा का समुचित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!