उत्कृष्ठ कार्य करने पर चार पुलिसकर्मियों को दिया गया पुलिस ऑफ द मंथ सम्मान–

by | Sep 3, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

एसपी श्वेता चौबे ने कहा पीड़ित महिलाओं की सहायता में देरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त– 

गोपेश्वरः पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधां की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सहायता में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। थाना और चौकी प्रभारियों को महिला उत्पीड़न की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान चार पुलिसकर्मियों एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी, थाना जोशीमठ के उपनिरीक्षक विनोद सिंह, आरक्षी विकास और रविकांत को उत्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए पुलिस हर वक्त तत्पर ह। थाने में दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हो। महिलाओं की सहायता के लिए महिला हैल्प डेस्क को और अधिक संवेदनशील बनाया जाए, जिससे पीड़ित महिलाएं बिना किसी संकोच अपनी शिकायत दर्ज कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस के हेल्प लाइन नंबर 112 पर दर्ज होने वाली शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी सत्यापन कार्य में तेजी लाएं, सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ‌किराएदारों और नेपाली मूल के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य किया जाए। जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार, दिनेश बुटोला, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, अभिसूचना निरीक्षक सचिन चौहान, निरीक्षक रेडियो जितेंद्र भंडारी के साथ ही जनपद के सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
error: Content is protected !!