जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां–
गोपेश्वरः चमोली जनपद के विभिन्न विद्यालयों में देश के प्रख्यात दार्शनिक एवं शिक्षाविद् भारतरत्न डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण किया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाऐं दी। जनपद स्तर पर चयनित 45 शिक्षकों को जनपद स्तरीय शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षक मातवर सिंह, राजेश थपलियाल, जया चौधरी, गीता डिमरी, हरीश चन्द्र सिंह, प्रेम सिंह फर्स्वाण, ऋषि प्रसाद थपलियाल, दीपमाला चमोला, योगेन्द्र सिंह नेगी, दीपेन्द्र सिंह कण्डारी, कुन्दन लाल कोहली, जगदीश प्रसाद कंसवाल, अर्चना काठियाल, अंजना खण्डूडी, अजय पाल सिंह, सुमनलता सती, पुष्पा भण्डारी, कुसुम लता गडिया, देवेन्द्र सिंह, लखपत सिंह रावत, ज्योति नेगी, संतोष कुमार, लक्ष्मी नेगी, बबली सैंजवाल, सरोजनी काला, घनश्याम ढौढियाल, संतोष कुमार, महिपाल सिंह मंडवाल, चैतराम काला, खीम सिंह कण्डारी, अनूप सिंह गुंसाई, भुवन चन्द्र पुरोहित, कमला लाल आर्य, बीरेन्द्र कुमार सेठवाल, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह, यशपाल सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह नेगी, बाग सिंह शाह, रघुवीर सिंह बिष्ट, मंजू पांगती, नवीन चन्द्र मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह पाल, भरत सिंह रावत, दर्शन सिंह धपोला शामिल हैं।
स्काउट्स गाइड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षक जय लाल आर्य, राजेन्द्र सिंह कण्डारी, भरत सिंह नेगी, फूलचन्द्र गौतम, पुष्पा कनवासी, यशोदा पुरोहित एवं लक्ष्मी नेगी शामिल है। इस मौके पर सीईओ कुलदीप गैरोला, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल, प्रधानचार्य कर्मवीर सिंह सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


