सम्मानः शिक्षक दिवस पर डीएम ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित– 

by | Sep 5, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां–

गोपेश्वरः चमोली जनपद के ‌विभिन्न विद्यालयों में देश के प्रख्यात दार्शनिक एवं शिक्षाविद् भारतरत्न डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण किया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाऐं दी। जनपद स्तर पर चयनित 45 शिक्षकों को जनपद स्तरीय शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षक मातवर सिंह, राजेश थपलियाल, जया चौधरी, गीता डिमरी, हरीश चन्द्र सिंह, प्रेम सिंह फर्स्वाण, ऋषि प्रसाद थपलियाल, दीपमाला चमोला, योगेन्द्र सिंह नेगी, दीपेन्द्र सिंह कण्डारी, कुन्दन लाल कोहली, जगदीश प्रसाद कंसवाल, अर्चना काठियाल, अंजना खण्डूडी, अजय पाल सिंह, सुमनलता सती, पुष्पा भण्डारी, कुसुम लता गडिया, देवेन्द्र सिंह, लखपत सिंह रावत, ज्योति नेगी, संतोष कुमार, लक्ष्मी नेगी, बबली सैंजवाल, सरोजनी काला, घनश्याम ढौढियाल, संतोष कुमार, महिपाल सिंह मंडवाल, चैतराम काला, खीम सिंह कण्डारी, अनूप सिंह गुंसाई, भुवन चन्द्र पुरोहित, कमला लाल आर्य, बीरेन्द्र कुमार सेठवाल, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह, यशपाल सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह नेगी, बाग सिंह शाह, रघुवीर सिंह बिष्ट, मंजू पांगती, नवीन चन्द्र मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह पाल, भरत सिंह रावत, दर्शन सिंह धपोला शामिल हैं।

स्काउट्स गाइड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षक जय लाल आर्य, राजेन्द्र सिंह कण्डारी, भरत सिंह नेगी, फूलचन्द्र गौतम, पुष्पा कनवासी, यशोदा पुरोहित एवं लक्ष्मी नेगी शामिल है। इस मौके पर सीईओ कुलदीप गैरोला, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल, प्रधानचार्य कर्मवीर सिंह सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!