‌दिक्कतः हेलंग से जोशीमठ जाने में छूट रहे पसीने–

by | Sep 8, 2022 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

कहीं कीचड़ तो कहीं धूल भरा सफर, तीर्थयात्रियों के साथ ही सेना और स्थानीय लोग भी परेशान– 

जोशीमठः   बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग से जोशीमठ तक का सफर दिक्कतों भरा बना है। यहां इन दिनों हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेना की बसों और ट्रकों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है. तीर्थयात्रियों को भी भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। यहां मार्ग पर  कॉजवे, नाली, पुश्ता निर्माण और हिल कटिंंग कार्य चल रहा है। जिससे दिनभर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

हेलंंग से जोशीमठ तक दस किलोमीटर का सफर करीब दो घंटे में तय हो रहा है। तीर्थयात्रियों का कहना है कि यह काम यात्रा संपन्न होने या यात्रा शुरु होने से पहले किया जाना चाहिए था। हाईवे पर जगह-जगह लग रहे जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह धूल उड़ रही है। बड़ी-बड़ी मशीनें सड़क पर चट्टाने काट रही हैं, जिससे बार-बार जाम लग रहा है। सीमा सड़क संगठन की ओर से धूल से मुक्ति देने के लिए पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!