चमोलीः तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 574 मतदेय स्थलों की सूची जारी– 

by | Sep 12, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जहां जीर्णशीर्ण हो गए मतदेय स्थल, इसकी सूचना प्रशासन को दें जनप्रतिनिधि–

गोपेश्वरः जनपद की तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत वर्तमान में स्थापित 574 मतदेय स्थलों का सर्वसाधारण की जानकारी हेतु आलेख्य प्रकाशन किया गया है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने जनपद के सभी राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची का भंली-भांति निरीक्षण करें।

आपके क्षेत्र के अन्तर्गत किसी मतदेय स्थल के नाम में परिवर्तन या किसी मतदेय स्थल भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण भवन परिवर्तन या मतदेय स्थल के पुर्ननिर्धारण के संबध में किसी तरह का प्रस्ताव, आपत्ति या सुझाव हो तो दिनांक 20 सितंबर,2022 को पूर्वाह्न 11 बजे तक लिखित प्रत्यावेदन साधारण डाक से या ईमेल  dmcumdeocmi@gmail.com  के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त हुई किसी भी आपत्ति, सुझाव आदि पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद की तीनों विधान सभाओं में कुल 574 मतदेय स्थल हैं। बद्रीनाथ विधानसभा में 207, थराली विधान सभा में 193 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा में 174 मतदेय स्थल है। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट  ceo.uk.gov.in  तथा  chamoli.gov.in/deo-portal  पर भी उपलब्ध है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!