आक्रोशः निजमुला सड़क पर पुल बनाने के लिए आंदोलन करेंगे ग्रामीण–

by | Sep 14, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

ईराणी ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन में काम शुरू नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

गोपेश्वरः निजमुला-पाणा ईराणी मोटर मार्ग पर झींझी के पास पुल का काम शुरू कराने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान ईराणी मोहन सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि 15दिन के अंदर मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि इस सडक़ का काम 2000 से चल रहा है। इसके तहत झींझी में मोटर पुल प्रस्तावित है। पीएमजीएसवाई की ओर से 2019 में यहां पर मोटर पुल बनाने के नाम पर पूर्व में बने झूला पुल को तोड़ दिया। लेकिन पुल काम शुरू नहीं किया। इससे लोगों को न तो मोटर पुल मिला और न ही उनके पैदल चलने वाला पुल ही शेष रहा। जिससे ग्रामीणों को अब 10 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर नदी पार करनी पड़ रही है। इससे

बीमार और बुजुर्ग लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह पुल लार्ड कर्जन मार्ग पर स्थित है। इसके चलते यहां हर साल बड़ी तादात में पर्यटक भी आते हैं। लेकिन उन्हें भी पुल नहीं होने से 10 किमी अतिरिक्त चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन में पीएमजीएसवाई ने पुल पर काम शुरू नहीं किया तो पाणा और ईराणी गांव के लोग आंदोलन शुरू कर देंगे। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!