निर्वाचनः प्रदीप भंडारी लगातार दूसरी बार राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हुए निर्वाचित– 

by | Sep 17, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पढ़ें किस प्रत्याशी को कितने मिले मत, फूल मालाओं से हुआ स्वागत —

गौचरः राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न हो गया है। सम्मेलन राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अंंजू बिष्ट ने किया। इस दौरान हुए शिक्षक संघ के निर्वाचन में प्रदीप भंडारी लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 1008 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे महावीर जग्गी को 123 मत प्राप्त हुए।

प्रदीप पिछली बार दो साल के लिए जिलाध्यक्ष चुनें गये थे । लेकिन कोरोनाकाल में कार्यकारिणी के चुनाव न हो पानें से वह पांच साल तक इस पद पर बने रहे। उपाध्यक्ष पद पर पुरुष वर्ग में चार और महिला वर्ग से तीन दावेदार मैदान में थे। जिसमें से डा० वृजमोहन रावत और सीमा पुंडीर विजयी रहे। मंत्री पद पर प्रकाश चौहान तथा  संयुक्त मंत्री पद पर मोहन सिंह नेगी व मीनाक्षी सती चुनें गये । जबकि संगठन मंत्री पद पर बीरेंद्र सिंह नेगी और शर्मिला डिमरी नें जीत हासिल की । संघ के मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्युली व उपाध्यक्ष वृजेश पंवार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए चुनावों में कुल 1133 शिक्षक शिक्षिकाओं नें मत डाले।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!