महादानः डीएम हिमांशु खुराना ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ–

by | Sep 17, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

रक्तदान पखवाड़े के तहत जानें, कहां-कहां आयोजित होंगे शिविर–

गोपेश्वर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 17 सितंबर से एक अक्तूबर तक रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इससे कोई कमजोरी भी नहीं आती है। सभी स्वस्थ लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। जिससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सके। बताया कि रक्तदान पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न जगह पर शिविर लगाए जांएगे।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएस खाती ने बताया कि 22 सितंबर को विवेकानंद चिकित्सालय पीपलकोटी, 27 सितंबर को महिला बेस चिकित्सालय सिमली और 30 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, आशा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!