रंगारंगः गजेंद्र राणा और मीना राणा के गीतों ने बांधा समा–

by | Sep 18, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

चंद्रकुंवर बर्त्वाल मेले की चौथी संध्या में लोक गीतों की प्रस्तुति पर झूमते रहे दर्शक–

पोखरीः हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग शरदोत्सव मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चौथी संध्या पर प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा और मीना राणा के गीतों ने समा बांध दिया। गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरकते रहे।

पोखरी में चल रहे सात दिवसीय शरदोत्सव की चौथी शाम को आयोजित लोक गीतों के कार्यक्रमों की शुरुआत गजेंद्र राणा ने जय हो नंदा देवी तेजी जय बोला गीत से की। उसके बाद उन्होंने माला जपी रात तेजी राजमती, तेरी भैंसी भुखी रमणी लीला घस्यारी, पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की, बबली तेरू मोबाइल, मेरी हिरा समधणी आदि गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं मीना राणा ने मैं छौं बांद गढ़वालि, प्राणों से प्यारो साइबा मन बसीगे, दिया बोल बलम सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गीतों की धुन पर स्थानीय लोग खासकर युवा जमकर थिरकते रहे। दोनों लोक गायकों ने अपने गीतों से लोगों को देर रात तक बांधे रखा।

इस दौरान मेला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि इन कलाकारों की बदौलत हमारी संस्कृति न सिर्फ जिंदा है बल्कि देश विदेश में उसका प्रसार हो रहा है। इनके सुंदर गीतों ने मेले की रौनक बढ़ा दी है।

सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, विशिष्ट अतिथि बगथल के प्रधान ललित मिश्रा, जीतेंद्र सती, रमेश चौधरी, महेंद्र प्रकाश सेमवाल, वीरेंद्र राणा, मयंक पंत, हर्षवर्धन थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!