हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंंद्रा ने की राज्यपाल से भेंट– 

by | Sep 21, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में दी जानकारी, कई अन्य विषयों पर भी हुई चर्चा–

देहरादूनः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से बुधवार को हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उपाध्यक्ष से हेमकुण्ड साहिब यात्रा और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। श्री बिंद्रा ने अवगत कराया कि श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा हेतु यात्रा मार्गों में कई कार्य किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ मुख्य हाईवे के लिए केन्द्र सरकार से 48 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं जिनका टेण्डर भी हो गया है साथ ही सड़कों में 84 मोड़ों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि हेमकुण्ड साहिब के समीप हैलीपैड का निर्माण किया गया है जो आपात स्थिति में रेस्क्यू के लिए प्रयोग किया जाएगा। हेमकुण्ड साहिब के लिए रोपवे का कार्य अन्तिम चरण में है इसका टेंडर जल्द ही हो जाएगा।

इसके अलावा घांघरिया से हेमकुण्ड साहिब पैदल मार्ग में शौचालय, रेन शैल्टर का निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही मोटर पुलों को भी दुरुस्त किया गया है। इसके अलावा अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो। उपाध्यक्ष ने कहा की इस वर्ष 3 लाख यात्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन व निर्माण कार्यों के लिए ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!