अज्ञात वाहन ने तीन लोगों पर मारी टक्कर, दो लोगों की मौत– 

by | Sep 26, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रविवार रात की घटना, पुलिस जांच में जुटी– 

अगस्त्यमुनिः रविवार रात को एक अज्ञात वाहन ने गबनीगांव और चंद्रापुरी बाजार के बीच तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। वाहन ‌किसका था और कौन ड्राइव कर रहा था, इसका कोई पता नहीं चल पाया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गबनी गांव के पास बीती रात करीब 10 बजे एक वाहन द्वारा सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी गई जिससे घटना में जखोली ब्लॉक के मुसाढुंग निवासी हरवीर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह उम्र 43, मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 की मौत हो गई। जबकि इसी गांव के धर्मेद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह उम्र 34 घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है। दोनों मृतकों को जिला चिकित्सालय में पीएम कराया जा रहा है जबकि पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुदकमे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर चलाते थे और गौरीकुंड से पैदल घर की ओर आ रहे थे।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!