चमोली। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को दिए जाने वाले वीरबाला तीलू रौतेली सम्मान की चयन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के कांग्रेस प्रवक्ता विकास जुगरान ने सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने प्रक्रिया को अंधा बाटे रेवड़ी खुद को दे बारम्बार वाली कहावत को चरितार्थ करने वाली बताया है। कहा कि चयन प्रक्रिया जँहा साफ तौर पर पक्षपाती नजर आ रही है। जिसमें सरकार की ओर सीधे तौर पर ज्यादातर अपने चहेतों का चयन कर पुरस्कार की घोषणा की है। ऐसे में सरकार की ओर से अपनाई गई चयन प्रक्रिया से सरकार ने वीर बाला तीलू रौतेली का अपमान करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार की ओर से तीलू रौतेली सम्मान विभिन्न क्षेत्रों उच्च मानदंड स्थापित करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाता है। लेकिन इस वर्ष सरकार की ओर से अपने चहेतों को चयनित कर योग्य उमीदवारों के हौंसलों को पस्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का अब जनता से कोई लेना देना नहीं रह गया है। सरकार अपनों के फेर में फंसती नजर आ रही है। जनता सबकुछ देख रही है।
वाह सरकार, अपनों को ही रैवड़ी की तरह बांट दिए तीलू रौतेली पुरस्कार–
by laxmi Purohit | Aug 7, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
