आक्रोशः पदोन्नति की मांग पर जोशीमठ के शिक्षकों ने दिया सीईओ कार्यालय परिसर में धरना–

by | Sep 28, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

शिक्षकों ने समायोजन के नाम पर अनावश्यक स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग उठाई–

गोपेश्वरः राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी से जुड़े जोशीमठ के शिक्षकों ने पदोन्नति सहित अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

इस दौरान आयोजित हुई संघ की बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान और नलिन रावत ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से प्राथमिक शिक्षकों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के रुप में पदोन्नति करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से दूर रखने और अनिवार्य स्थानांतरण सूची में हुई त्रुटियों में संशोधन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिक्षकों ने समायोजन के नाम पर अनावश्यक स्थानांतरण रोकने की भी मांग की है। निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। आंदोलन के पहले दिन दशोली विकास खंड के शिक्षकों ने धरना दिया।

धरने पर बैठने वालों में संघ के जिला कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान, नलिन रावत, विनोद बिष्ट, भारत भूषण, सरस्वती मार्तोलिया, बीना चौहान, आशा सती, रमेश सिंह, उमेश नौटियाल, शिवराज सिंह, लालचंद्र, सुरेश ठाकुर, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!