कर्णप्रयाग। ग्वालदम मोटर मार्ग पर कर्णप्रयाग के समीप ही पाडली पुल के समीप एक दर्दनाक बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायल को कर्णप्रयाग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि रविवार को दोपहर में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पिंडर नदी में गिर गई, जिसमें सिमली निवासी अंकित की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि मोहन कुमार पुत्र वीरेंद्र लाल, ग्राम गिरतोली गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इन दिनों भारी बारिश से सड़कें जानलेवा बनी हुई हैं। कई जगहों पर सड़क फिसलन भरी बनी हुई है, जिससे दुपहिया वाहनों को सावधानी पूर्वक चलाने की जरुरत है। भूस्खलन क्षेत्र में सावधानी बेहद जरुरी है।
बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, जबकि एक युवक हुआ घायल–
by laxmi Purohit | Aug 8, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
