स्वतंत्रता दिवस पर सतोपंथ और पनपतिया में तिरंगा फहराएगी भारतीय सेना–

by | Aug 8, 2021 | चमोली | 0 comments

चमोली। इस बाद स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना चमोली जनपद से लगी चीन सीमा पर स्थित सतोपंथ और पनपतिया में तिरंगा फहराएगी। आजादी की ७५वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत सेना के दो दल रविवार को सतोपंथ और पनपतिया ग्लेशियर के लिए रवाना हो गए हैं। सेना का दल देश के अंतिम गांव माणा से रवाना हुआ। कमांडिंग आफिसर कर्नल हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया। दोनों टीमों में २५-२५ सदस्य शामिल हैं। सेना का एक दल माणा से लक्ष्मी वन, सूर्य कुंड होते हुए सतोपंथ ग्लेशियर पहुंचेगा, जबकि दूसरा दल माणा से पनपतिया ग्लेशियर पहुंचकर तिरंगा फहराएगा।  सेना का उद्देश्य है कि देश प्रेम की भावना सभी में बनी रहे। देश की सरहदों पर भी तिरंगे की शान बनी रहे। भारतीय सेना हमेशा देशवासियों की सुरक्षा के लिए शरहदों पर तैनात रहती है। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!