शाबासः टेबल टेनिस में चमोली को दो गोल्ड सहित नौ पदक–

by | Oct 4, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

पौड़ी में आयोजित की गई राज्य स्तरीय विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, ये खिलाड़ी जीते–

गोपेश्वरः राज्य स्तरीय विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली जिले को दो स्वर्ण सहित नौ पदक मिले हैं। पदक जीतक पहुंचे खिलाड़ियों का शिक्षा विभाग और खेल विभाग की ओर से स्वागत किया गया।

पौड़ी में स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल कंडोलिया में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली को सब-जूनियर एवं जूनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण और सब-जूनियर बालक वर्ग में रजत पदक मिला। एकल वर्ग सब जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्या हाईस्कूल नैग्वाड़ की तनुजा नेगी ने रजत पदक और निधि नेगी ने कांस्य पदक जीता। एकल सब-जूनियर बालक वर्ग में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के पीयूष पंवार ने रजत और ध्रुव बर्त्वाल ने कांस्य पदक जीता। जबकि एकल सीनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी गोपेश्वर की मीनाक्षी ने रजत पदक और हिमानी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का गोपेश्वर पहुंचने पर खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि विजेता खिलड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान मुख्य क्रीड़ा समन्वयक एवं खेल शिक्षक केसी पंत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष टेबल-टेनिस हरेंद्र सिंह नेगी, प्रशिक्षक टेबल-टेनिस दिव्या सती कैलखुरा आदि मौजूद रहे।

Latest News

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...
error: Content is protected !!