विरोधः ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य ने भी किया इस बाईपास मार्ग के निर्माण का विरोध– 

by | Oct 7, 2022 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

कहा-केंद्र सरकार से करेंगे वार्ता, धार्मिक नगरी का नहीं होने देंगे अस्तित्व समाप्त– 

जोशीमठः ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने एक ऑडियो जारी कर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बार-बार विरोध करने के बाद भी बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जबकि पूर्व में ही इसका कड़ा विरोध किया गया है, बावजूद इसके मार्ग निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बाईपास से जहां जोशीमठ का अस्तित्व खत्म हो जाएगा वहीं इसके निर्माण से इस धार्मिक नगरी को भी खतरा पैदा हो जाएगा।

शंकराचार्य का कहना है कि बाईपास बनने से बदरीनाथ की यात्रा पर आने वाले यात्री प्राचीन शंकराचार्य मठ के साथ अमर कल्पवृक्ष और भगवान नृसिंह के दर्शन से वंचित रह जाएंगे। साथ ही इससे जोशीमठ का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। जोशीमठ नगर बहुत संवेदनशील है। यहां कई जगहों पर भूधंसाव हो रहा है। यहां नगर के निचले हिस्से में बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जो कि गलत है। भविष्य में इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लिहाजा मार्ग निर्माण के बजाय हेलंग से जोशीमठ और मारवाड़ी तक मार्ग की हालत सुधारी जाए और औली रोड का चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य किया जाए। इस संबंध में केंद्र सरकार से वार्ता की जाएगी।  

Latest News

आस्था: बदरीनाथ धाम में सजा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरवार, हनुमान कथा होगी–

अराइवल प्लाजा परिसर में सजा दरवार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे बदरीनाथ धाम-- बदरीनाथ, 26...

चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि-- गोपेश्वर...

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...
error: Content is protected !!