सुस्त सिस्टमः एक साल से गिरफ्तार नहीं हुआ पिंकी का हत्यारा–

by | Oct 7, 2022 | चमोली, हत्या | 0 comments

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की जल्द कार्रवाई की मांग– 

गोपेश्वरः  चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक के एक गांव में एक साल पहले हुई पिंकी की हत्या का आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। मामले को लेकर राजस्व पुलिस के ढीले ढाले रवैऐ से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं अब भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन चमोली की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

संगठन का कहना है कि देवाल विकासखंड के खेतामानवती गांव में पिछले साल 13 अक्तूबर को खिलाप राम की पुत्री पिंकी की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने उसी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़ित परिवार एक साल से न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।

आरोपी को सजा दिलाना तो दूर अभी तक राजस्व पुलिस आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई। जबकि आरोपी पर एससी एसटी में मामला दर्ज है, जिसमें तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान है। उसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर राजस्व पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी करवाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष जसवंत लाल, जिला प्रवक्ता पुष्कर सूरी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश रुघिया, देवेंद्र फरस्वाण, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल, पुष्कर कोहली आदि शामिल रहे।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!