शीतकाल के लिए विधि-विधान से हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद–

by | Oct 10, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 

सेना की बैंड धुन और पंच प्यारों की अगुवाई में सुखासन में स्थापित किए गए गुरुग्रंथ साहिब, श्रद्घालुओं की भारी भीड़ जुटी–

गोविंदधामः  देवभूमि उत्तराखंड के पांचवें धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को विधि विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। प्रातः 10:00 बजे हेड ग्रंथी भाई मिलाप सिंह ने अरदास की और सुबह 11ः25 बजे सुखमणि साहिब जी के पाठ की समाप्ति हुई।

इसके पश्चात रागी जत्थे द्वारा दरबार हॉल में उपस्थित संगतों को गुरुवाणी कीर्तन सुनाकर निहाल किया गया। इस वर्ष की यात्रा की समाप्ति की अरदास करके बैंड बाजों की धुन के साथ धूमधाम से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुखासन स्थान पर सुशोभित कर दिया गया है।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि पिछले 2 दिनों से हो रही बर्फबारी के बावजूद संगठनों के मन की श्रद्धा व उत्साह में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। इस पावन अवसर पर लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त किया।

भारतीय सेना की 418 लाइन इंजीनियरिंग का दल भी इस अवसर पर मौजूद रहा। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जनक सिंह जी भी अपने जत्थे के साथ गुरुद्वारा साहिब में हाजिर रहे।

इस वर्ष 247000 श्रद्घालुओं ने यात्रा का रजिस्ट्रेशन कर श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का सौभाग्य प्राप्त किया, गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा कर्मचारी गणों के अतिरिक्त अन्य सभी सम्मानित धार्मिक व्यक्ति जो भी यात्रा से जुड़े हैं, आशा करते हैं कि भविष्य में अगले वर्ष की यात्रा हेतु भी इसी प्रकार से सभी के सहयोग से यात्रा को सफल बनाया जाएगा। आगामी यात्रा हेतु गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी करके यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!