दिल्ली की नौकरी छोड़ प्रगतिशील किसान बना शुशांत, प्रधानमंत्री मोदी ने की युवक से बात, पीठ थपथपाई–

by | Aug 9, 2021 | नई टिहरी, स्वरोजगार | 0 comments

नई टिहरी। दिल्ली की नौकरी छोड़कर चंबा निवासी 30 वर्षीय सुशांत उनियाल ने जब अपने बंजर भूमि को सिंचित करन शुरू किया तो, जमीन सोना उगलने लगी। सुशांत ने घर में ही मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का जरिया बनाया, तो सालभर में लाखों की आमदनी अर्जित होने लगी। आज सुशांत टिहरी जिले का प्रगतिशील किसान है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुशांत से बात की। पीएम मोदी ने सुशांत के कार्यों की सराहना की। दिल्ली की भागदौड़ की जिंदगी से दूर सुशांत ने गांव में ही स्वरोजगार शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने सुशांत के साथ बात कर छोटी-छोटी जानकारी भी ली है। सुशांत ने पीएम मोदी को बताया कि मशरूम उत्पादन कर वह अच्छी कमाई कर लेते हैं। सुशांत ने कहा कि क्षेत्र से लगातार पलायन कर लोग नौकरी के लिए मैदानी क्षेत्रों में जा रहे हैं। जबकि गांव खाली हो रहे हैं। सुशांत दिल्ली में मार्केटिंग मैनेजमेंट की नौकरी करते थे, लेकिन गांव से लगातार हो रहे पलायन को देखते हुए उन्होंने घर में ही स्वरोगार करने की ठानी। मशरूम उत्पादन के लिए सुशांत ने गांव में खाली पड़े खंडहर कमरों में मशरूम उत्पादन का काम शुरू किया। वे ढिंगरी मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। एक साल में ही सुशांत ने हजारों रूपये की आमदनी ‌अर्जित कर ली। सुशांत का कहना है कि पिछले साल उन्होंने लगभग 90 कुंतल मशरूम का उत्पादन कर उसे बाजार में उपलब्ध कराया। पीएम मोदी ने सुशांत के कार्यों की सराहना की और स्वरोजगार पर उनकी पीठ थपथपाई और अपनी थाती-माटी से जुड़ने का आह्वान किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी युवा आशीष श्रीवास्तव के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!