नई टिहरी। दिल्ली की नौकरी छोड़कर चंबा निवासी 30 वर्षीय सुशांत उनियाल ने जब अपने बंजर भूमि को सिंचित करन शुरू किया तो, जमीन सोना उगलने लगी। सुशांत ने घर में ही मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का जरिया बनाया, तो सालभर में लाखों की आमदनी अर्जित होने लगी। आज सुशांत टिहरी जिले का प्रगतिशील किसान है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुशांत से बात की। पीएम मोदी ने सुशांत के कार्यों की सराहना की। दिल्ली की भागदौड़ की जिंदगी से दूर सुशांत ने गांव में ही स्वरोजगार शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने सुशांत के साथ बात कर छोटी-छोटी जानकारी भी ली है। सुशांत ने पीएम मोदी को बताया कि मशरूम उत्पादन कर वह अच्छी कमाई कर लेते हैं। सुशांत ने कहा कि क्षेत्र से लगातार पलायन कर लोग नौकरी के लिए मैदानी क्षेत्रों में जा रहे हैं। जबकि गांव खाली हो रहे हैं। सुशांत दिल्ली में मार्केटिंग मैनेजमेंट की नौकरी करते थे, लेकिन गांव से लगातार हो रहे पलायन को देखते हुए उन्होंने घर में ही स्वरोगार करने की ठानी। मशरूम उत्पादन के लिए सुशांत ने गांव में खाली पड़े खंडहर कमरों में मशरूम उत्पादन का काम शुरू किया। वे ढिंगरी मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। एक साल में ही सुशांत ने हजारों रूपये की आमदनी अर्जित कर ली। सुशांत का कहना है कि पिछले साल उन्होंने लगभग 90 कुंतल मशरूम का उत्पादन कर उसे बाजार में उपलब्ध कराया। पीएम मोदी ने सुशांत के कार्यों की सराहना की और स्वरोजगार पर उनकी पीठ थपथपाई और अपनी थाती-माटी से जुड़ने का आह्वान किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी युवा आशीष श्रीवास्तव के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
दिल्ली की नौकरी छोड़ प्रगतिशील किसान बना शुशांत, प्रधानमंत्री मोदी ने की युवक से बात, पीठ थपथपाई–
by laxmi Purohit | Aug 9, 2021 | नई टिहरी, स्वरोजगार | 0 comments

Latest News
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...
ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...
सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...
एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...
56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...
बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
