चमोलीः श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण–

by | Oct 11, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, चाक-चौबंंध पाई व्यवस्थाएं–

जोशीमठः श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ का औचक निरीक्षण किया। कुलपति द्वारा परीक्षा से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

जिसमें सभी व्यवस्थायें चाक चौबंद पायी गयी। कुलपति द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य  एवं शिक्षकों के साथ शिक्षा के उन्नयन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

विचार विमर्श के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा पूछे गए सवालों का निदान,  कुलपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश चंद्र गोस्वामी से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल  करवाया गया।  
महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा कुलपति डॉ. ध्यानी को अवगत कराया कि महाविद्यालय द्वारा पूर्व में कंप्यूटर साइंस एक वर्ष डिप्लोमा हेतु आवेदन किया था, जिसका निरीक्षण समिति का वर्तमान तक गठन नहीं हुआ है।

कुलपति द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारी से वार्ता कर तत्काल निरीक्षण समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी कुलपति के आकस्मिक निरीक्षण से तथा कुलपति द्वारा तत्काल की गई कार्रवाई से अति प्रसन्न हुए। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!