चमोलीः खाई में गिरा तीर्थयात्री, गंभीर घायल–

by | Oct 13, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सड़क से गिरकर खाई में गिरा, प्रशासन ने भिजवाया हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश–

चमोलीः अपने दो साथियों के साथ कल्पेश्वर मंदिर के दर्शन करने के बाद रुद्रनाथ की यात्रा पर जा रहा पश्चिम बंगाल का एक यात्री खाई में गिरने से गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल यात्री को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसके बाद प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर से उसे ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

डुमक के ग्रामीण यशवंत भंडारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से तीन यात्री पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के दर्शनों को आए थे। यहां से उन्हें रुद्रनाथ जाना था। बुधवार को वे रात्रि विश्राम के लिए डुमक गांव जा रहे थे। लेकिन गांव से दो किलोमीटर पहले शाम करीब साढ़े पांच बजे दीपांकर भट्टाचार्य का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया।

उनके साथ आए पोर्टर ने डुमक गांव में आकर लोगों को इसकी सूचना दी। जिस पर गांव से करीब 30 लोग वहां पहुंचे और घायल को गांव तक पहुंचाया। जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई। सुबह प्रशासन की ओर से यहां हेलीकॉप्टर भेजा गया और घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घायल के हाथ और पैर में फ्रेक्चर आया है। शरीर में भी कई चोटें लगी हैं, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि सालों से यहां पर पीएमजीएसवाई की ओर से सैंजी लगा बेमरू मोटर मार्ग का काम चल रहा है। यहां सड़क के लिए हिल कटिंग तो की गई है लेकिन उसकी स्थिति पैदल चलने लायक भी नहीं है। जगह-जगह पत्थर पड़े हैं। पूरा मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है। जिससे फिसलकर यात्री घायल हो गया। 

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!