गोपेश्वर। अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवार को गोपेश्वर के नगरवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चमोली जिला परिषद के पहले अध्यक्ष स्व पुरुषोत्तम बगवाड़ी की स्मृति में पौध रोपण अभियान आयोजित किया। इस दौरान नगर की गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर नगरवासियों की ओर से पथ पौध रोपण किया गया। अभियान के दौरान पीपल, निर्गुन्डी,आंवला, बहेड़ा, तेजपात, गिलोय, हरश्रृंगार के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक कुँवर सिंह नेगी व कांग्रेस प्रवक्ता विकास जुगरान ने बताया कि नौ अगस्त, 1942 को अगस्त क्रांति की शुरुआत हुई थी। कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया था। जिसमें कहा गया था कि यदि अंग्रेज भारत नहीं छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाएगा। महात्मा गांधी ने नौ अगस्त को अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत कर दी थी। वंही उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरुषोत्तम बगवाड़ी स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनकारी होने के साथ ही चमोली जिले परिषद के पहले अध्यक्ष भी थे। जिले के विकास में उनके योगदान को आज याद किया गया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, राजेश बगवाड़ी, उषा रावत, रितेश बगवाड़ी, जेपी देवराड़ी, भरत सिंह, चरण सिंह,उषा रावत और वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बगवाड़ी की स्मृति में पौधरोपण कर उनके लिए सच्ची श्रृद्घांजलि होगी। स्थानीय लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया है।
अगस्त क्रांति दिवस पर स्वर्गीय पुरूषोत्तम बगवाड़ी की स्मृति में रौपे पौधे, पढ़ें, कौन थे स्वर्गीय बगवाड़ी–
by laxmi Purohit | Aug 9, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

Latest News
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
