अगस्त क्रांति दिवस पर स्वर्गीय पुरूषोत्तम बगवाड़ी की स्मृति में रौपे पौधे, पढ़ें, कौन थे स्वर्गीय बगवाड़ी–

by | Aug 9, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

गोपेश्वर। अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवार को गोपेश्वर के नगरवासियों ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चमोली जिला परिषद के पहले अध्यक्ष स्व पुरुषोत्तम बगवाड़ी की स्मृति में पौध रोपण अभियान आयोजित किया। इस दौरान नगर की गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर नगरवासियों की ओर से पथ पौध रोपण किया गया। अभियान के दौरान पीपल, निर्गुन्डी,आंवला, बहेड़ा, तेजपात, गिलोय, हरश्रृंगार के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक कुँवर  सिंह नेगी व कांग्रेस प्रवक्ता विकास जुगरान ने बताया कि नौ अगस्त, 1942 को अगस्त क्रांति की शुरुआत हुई थी। कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया था।  जिसमें कहा गया था कि यदि अंग्रेज भारत नहीं छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाएगा। महात्मा गांधी ने नौ अगस्त को अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत कर दी थी। वंही उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरुषोत्तम बगवाड़ी स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनकारी होने के साथ ही चमोली जिले परिषद के पहले अध्यक्ष भी थे। जिले के विकास में उनके योगदान को आज याद किया गया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, राजेश बगवाड़ी, उषा रावत, रितेश बगवाड़ी, जेपी देवराड़ी, भरत सिंह, चरण सिंह,उषा रावत और वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बगवाड़ी की स्मृति में पौधरोपण कर उनके लिए सच्ची श्रृद्घांजलि होगी। स्थानीय लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया है। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!