आस्थाः शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट–

by | Oct 17, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments


 मंगलवार को डुमक गांव पहुंचेगी रुद्रनाथ की डोली, फूल मालाओं से होगा स्वागत–

गोपेश्वरः  चतुर्थ केदार रुद्रना‌थ मंदिर के कपाट सोमवार को विधि-विधान से अपराह्न तीन बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब श्रद्घालुगण ग्रीष्मकाल में छह माह तक भगवान रुद्रनाथ के दर्शन गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में करेंगे। कपाट बंद होने के मौके पर रुद्रनाथ मंदिर में करीब 300 भक्तगण मौजूद रहे। मंगलवार को भक्तों के साथ रुद्रनाथ की डोली डुमक गांव पहुंचेगी।

समुद्रतल से 11808 मीटर की ऊंचाई पर चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। यहां भोलेनाथ के मुख के दर्शन होते हैं। 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले गए थे। पूरे सीजन में रुद्रनाथ मंदिर के दर्शनों को तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा।

सोमवार को तड़के से ही भगवान रुद्रनाथ की विशेष पूजाएं हुई। सुबह नौ बजे अभिषेक पूजा हुई। इसके बाद श्रद्घालुओं ने रुद्रनाथ भगवान के दर्शन किए। दोपहर में भगवान का भोग लगने के बाद अपराह्न तीन बजे विधि-विधान से मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इस बार रुद्रनाथ की डोली के ग्रीष्मकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर के लिए डुमक गांव से होकर आएगी। जबकि अभी तक सगर गांव से होते हुए डोली को लाया जाता था।

रुद्रनाथ के पुजारी आचार्य हरीश भट्ट ने बताया कि 18 अक्तूबर को रुद्रनाथ की डोली डुमक गांव पहुंचेगी। 19 को कुजौं-मेकोट गांव में गणजेश्वर मंदिर और 20 को डोली गोपीनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी। रुद्रनाथ मंदिर में इस बार 25 हजार से अधिक तीर्थयात्री भगवान रुद्रनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैँ। 

Latest News

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...

चमोली: दुर्गा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष–

ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन-- देहरादून, 16 मई 2026। चमोली...

चमोली: जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–

प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने...

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...
error: Content is protected !!