निरीक्षणः मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण —

by | Oct 19, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments


बदरीनाथ धाम में मत्था टेका, प्रदेश की खुशहाली की कामना–

गोपेश्वरः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर यहां चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जनसभा स्थल पर चल रहे मंच निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत चल रहे रीवर फ्रंट, शेषनेत्र झील व अन्य कार्यों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुबह लगभग पौने नौ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। वे बदरीनाथ धाम की विभिन्न पूजाओं में शामिल हुए और प्रदेश की सुख, समृद्घि व खुशहाली की कामना की।

बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री को बदरीनाथ के अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ के दर्शनों को लाइन में लगे तीर्थयात्रियों से बातचीत भी की। तीर्थयात्रियों ने कहा कि धाम में यात्रा व्यवस्थाएं बेहतर हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मंदिर परिसर से मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री माणा गांव में आर्मी कैंप परिसर के समीप प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बनाए जा रहे सभा स्थल पर भी पहुंचे और यहां का निरीक्षण किया।

इस मौके पर जिला‌धिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर पालिका के ईओ सुनील पुरोहित के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!