चमोलीः यहां बिना बारिश भूस्खलन से ध्वस्त हुए तीन मकान– 

by | Oct 22, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

मलबे में दबकर बेटा, बहु और सास की मौत, 15 साल का बेटा गंभीर घायल– 

कर्णप्रयागः चमोली जनपद के थराली तहसील के अंतर्गत पैनगढ़ गांव में साफ मौसम के बीच एक आवासीय भवन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया।

यह घटना शुक्रवार रात को करीब डेढ़ बजे हुई। इस घटना में बचुली देवी पत्नी मालदत्त, उम्र 75 वर्ष, सुनीता देवी पत्नी घनानंद, उम्र 37 साल, देवानंद पुत्र मालदत्त सती और घनानंद पुत्र मालदत्त, उम्र 45 साल की मलबे में दबने से मौत हो गई है,

जबकि योगेश पुत्र घनानंद, उम्र 15 साल गंभीर घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। भूस्खलन से तीन मकान भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। 

error: Content is protected !!