मांगः सस्ते गल्ले की दुकानों में मिट्टी तेल और चीनी की सप्लाई की मांग–

by | Oct 29, 2022 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

पूर्व की भांति मिले गल्ले की दुकानों में मिट्टी तेल, ग्रामीण क्षेत्रों में भारी डिमांड–

पोखरीः  लंबे समय से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिट्टी तेल और चीनी की सप्लाई बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सरकारी दुकानों पर मिट्टी तेल और चीनी की सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।

जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि दो साल से सस्ते गल्ले की दुकानों पर उपभोक्ताओं को मिट्टी तेल और चीनी नहीं मिल रही है। जिसके चलते लोगों को बाजार से महंगे दामों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। जबकि मिट्टी तेल तो अब मिलना ही दूभर हो गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों को मिट्टी तेल की जरूरत पड़ती है। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, बीरेंद्र राणा, धीरेंद्र राणा, पूरण नेगी, मुकेश नेगी, मधुसूदन किमोठी, तेजपाल बर्त्वाल, संतोष चौधरी आदि शामिल रहे। 

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!