चमोलीः कोई भी रोग हो, नंदप्रयाग में इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जरुर पहुंचे– 

by | Oct 30, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

हर साल की भांति इस बार भी आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर, नोएडा के पहुंचेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम– 

चमोलीः  हर साल की भांति इस साल भी स्वर्गीय राधाकृष्ण वैष्णव एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय चन्द्रवती वैष्णव की पुण्य स्मृति में पांच नवंबर को नंदप्रयाग मेन बाहर भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पीछे और गढ़वाल मंडल विकास निगम के परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा।

शिविर में मरीज का स्वास्थ्य चेकअप के साथ ही छह माह की दवाईयां भी निशुल्क दी जाएंगी। नोएडा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। चमोली सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा. जगदीश वैष्णव परिवार की ओर से प्रतिवर्ष नंदप्रयाग में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।

डा. वैष्णव ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। शिविर में नेत्र, स्त्री, हड्डी, फिजिशियन, सर्जन, दंत विशेषज्ञ, चर्म रोग, मधुमेह, ह्दय रोग, किडनी स्पेश्लिस्ट और लीवर विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें दवाईयां दी जाएंगी।

इसके अलावा शिविर में शूगर, बीपी, यूरिक एसिड, लंग्स फंग्शन आदि का इलाज होगा। डा. जगदीश वैष्णव के साथ ही नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने आम लोगों को शिविर में पहुंच रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों और दवाईयों का अधिक से अधिक फायदा उठाने का आह्वान किया है। 

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!