अनहोनीः बदरीनाथ जा रहे दो युवक लापता, बदरीनाथ से लेकर जोशीमठ पुलिस जुटी तलाश में– 

by | Oct 31, 2022 | चमोली | 0 comments

जोशीमठ ब्लॉक के हैं दोनों युवक,  सड़क किनारे लावारिस मिली स्कूटी– 

 जोशीमठः 28 अक्टूबर को बदरीनाथ के लिए निकले स्कूटी सवार दो युवक लापता हो गए हैं। परिजनों ने युवकों की तलाश के लिए बदरीनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

जोशीमठ के गणाई गांव निवासी ताजवर सिंह पंवार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 28 अक्तूबर की शाम को उनका बेटा रघुवीर सिंह (२८ साल) अपने दोस्त पीपलकोटी निवासी लोकेश कुमार के साथ स्कूटी से बदरीनाथ के लिए निकले थे।

उसी दिन बदरीनाथ धाम में एक तीर्थयात्री ने पुलिस को सूचना दी कि हनुमान चट्टी से बदरीनाथ की तरफ दो किमी आगे एक स्कूटी लावारिस पड़ी हुई है। पुलिस को मौके पर स्कूटी और बैग मिला। उनका बेटा अपने दोस्त के साथ इसी स्कूटी से बदरीनाथ जा रहा था। लेकिन दोनों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस से दोनों की तलाश कराने की अपील की है।

जिस जगह पर पुलिस को स्कूटी मिली है। वहां सड़क किनारे खड़ी चट्टान है और नीचे अलकनंदा बह रही है। जिससे पुलिस अनहोनी की भी आशंका जता रही है।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!