लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, सामाजिक कार्यों में भी आगे रहते थे बुद्घि सिंह–
चमोलीः नीती घाटी के कोषा गांव के बुद्घि सिंह रावत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे 62 साल के थे। मंगलवार को देहरादून में उनका निधन हो गया। बुधवार को नंदप्रयाग में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
स्वर्गीय बुद्घि सिंह रावत 25 साल तक ग्राम प्रधान रहे। कोषा गांव के ग्रामीण शीतकाल में मंगरोली में निवास करते हैं। उनके निधन से मंगरोली और कोषा गांव में शोक की लहर है। पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी ने बताया कि बुद्घि सिंह रावत सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे।
वे सौम्य व्यवहार के थे। नीती-माणा घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. यूएस रावत, पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, बलवंत सिंह रावत, संजय कंडेरी, विपिन कंडेरी, सौरभ फरस्वाण पूर्व प्रधान पुणकिला देवेंद्र सिंह रावत आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।