समस्याः कनोल गांव तक सड़क होती तो असहनीय पेट दर्द से नहीं तड़पती संतोषी–

by | Nov 14, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

पेट दर्द से तड़पती महिला को 10 किमी तक कंधे पर कुर्सी के सहारे ग्रामीणों ने पहुंचाया सड़क तक– 
चमोलीः नंदानगर विकास खंड के सुदूरवर्ती कनोल गांव तक सड़क न होने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। गांव में सड़क के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा का भी अभाव है। उत्तराखंड राज्य में कई सरकारें आई और गई, लेकिन इस 3000 की आबादी वाले गांव की कोई सुध लेने वाला नहीं है।

शनिवार रात को कनोल गांव के हरेंद्र सिंह की पत्नी संतोषी देवी (22) के पेट में असहनीय दर्द उठा। क्षेत्र में कहीं स्वास्थ्य की सुविधा न होने से वह रातभर पेट दर्द से तड़पती रही। जब सुबह तक भी महिला का पेट दर्द कम नहीं हुआ तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसे कंधे पर कुर्सी के सहारे 10 किलोमीटर पैदल चलकर गैरी गांव तक पहुंचाया। यहां से सड़क मार्ग से 25 किमी वाहन से संतोषी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया।

यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे बेस अस्पताल श्रीकोट ले आए। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रदीप सिंह और महेंद्र सिंह माही का कहना है कि कनोल गांव में 395 परिवार निवास करते हैं। ग्राम पंचायत में बड़गुना, वाली, फाकी, लोथ, मनाणी धार, सरमा और प्राणमति तोक हैं,

कनोल गांव को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2020 में पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग ने शासन से स्वीकृत 11 किमी कनोल-छुरा मोटर मार्ग की कटिंग शुरू की, लेकिन हिल कटिंग के बाद ठेकेदार ने कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में इंटर कॉलेज न होने से गांव के छात्र-छात्राएं इंटर स्तर की पढ़ाई के लिए एक दिन में 22 किमी की दूरी नापने को मजबूर हैं।  

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!