चमोलीः उर्गम-पल्ला जखोला सड़क पर भीषण वाहन दुर्घटना, 12 लोगों की मौत–

by | Nov 18, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

यह रही वाहन दुर्घटना की वजह, जिसने भी सुना बदहवास होकर दुर्घटनास्थल पर दौड़े–

चमोलीः चमोली जनपद के उर्गम-पल्ला जखोला सड़क पर शुक्रवार को भीषण वाहन दुर्घटना में 12 लोग अकाल मौत का शिकार हो गए, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। दुर्घटना का कारण वाहन का ओवर लोड होना बताया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों के साथ ही स्थानीय लोग देर रात तक खाई से मृतकों को रेस्क्यू करने में जुटे रहे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल भी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर में एक मैक्स वाहन जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रहा था। अपराह्न करीब 3ः30 बजे यह वाहन पल्ला गांव के समीप पहुंचा तो सड़क पर खड़ी चढ़ाई होने के कारण वाहन रुक गया और पीछे की ओर खिसकने लगा। वाहन से किमाणा गांव का जीतपाल सिंह उतरा और वाहन के टायर के नीचे पत्थर का टुकड़ा लगाने लगा, लेकिन वाहन ओवर लोड होने के कारण पत्थर के ऊपर से ही अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

दुर्घटना में दलीप सिंह चौहान (51) पुत्र धन सिंह निवासी उछों ग्वाड़

– सिताब सिंह चौहान (61) पुत्र धन सिंह, निवासी उछों ग्वाड़

– सुबोध सिंह राणा (27) पुत्र प्रेम सिंंह, निवासी किमाणा (चालक)

– विक्रम सिंह (43) पुत्र मंगल सिंह, निवासी कलगोठ

– कश्मीरा देवी (46) पत्नी जीतपाल, निवासी किमाणा

– लक्ष्मण सिंह (37) पुत्र बचन सिंह निवासी कलगोठ

– ताजवर सिंह (46) पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक

-राजेश्वरी (43) पत्नी ताजवर, निवासी डुमक

– गजेंद्र सिंह (50) पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला

– रणजीत सिंह (70) पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला

– गब्बर सिंह (70) पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई

– शिव सिंह (60) पुत्र मलक सिंह, निवासी कलगोठ

घायलों के नाम—

अजीत यादव पुत्र भारत सिंह, निवासी इलाहाबाद

रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंंह, निवासी हापुड़

महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह

दो अन्य सवार हेमंत चौहान कलगोठ गांव निवासी और जीतपाल सिंंह किमाणा गांव निवासी स्वस्थ हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!