चमोलीः पीजी कॉलेज गोपेश्वर की इन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर कमाया नाम– 

by | Nov 22, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली के होनहारों का देशभर में बज रहा डंका– गोपेश्वर। शिक्षा के साथ ही अन्य रचनात्मक क्रिया कलापों में भी चमोली जनपद का राष्ट्रीय स्तर पर खूब नाम है। 

डीएवी महिला कॉलेज, करनाल (हरियाणा) की ओर से 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में गोपेश्वर महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवक आर्यान्शिखा शैलानी ने द्वितीय और रजनी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय प्रशासन ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्राचार्य डा. मनोज उनियाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. वंदना लोहनी और महाविद्यालय के मीडिया कॉर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि छात्राओं ने देशभर में बेहतर प्रदर्शन किया है। 

error: Content is protected !!