पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में होगा बंड विकास मेला– 

by | Nov 22, 2022 | चमोली, बैठक | 0 comments

सात दिनों तक चलेगा मेला, भुवन लाल शाह बनाए गए बंड समिति के कोषाध्यक्ष– 

पीपलकोटीः बंड विकास मेला इस वर्ष 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित होगा, मेला समिति मेले की तैयारियों में जुट गई है। मंगलवार को पीपलकोटी के एसडी मैदान में बंड विकास संगठन की एक बैठक भी आयोजित हुई, संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में सांस्कृतिक, खेल व अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्थानीय उत्पादों के साथ ही सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों करवाया जाएगा। मेले के दौरान बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा दिए जाने के लिए जिला प्रशासन से मांग करने के लिए कहा गया। मेले में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक टीमों को बुलाया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से भुवन लाल शाह को संगठन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती के अलावा पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, दीपक पंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, हरिबोधनी खत्री, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, हरि दर्शन, मीना बिष्ट, दिग्विजय शाह, सुजान सिंह, अंकित नेगी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!