अस्पताल जनता के द्वारः उर्गम घाटी में 312 लोग हुए स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित–

by | Nov 26, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

छह दिव्यांगजनों को दिया विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र, 4 मानसिक व 6 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए–

चमोलीः ‘‘अस्पताल जनता के द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विकासखंड जोशीमठ के सुदूरवर्ती क्षेत्र उर्गम में शनिवार को मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 312 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थाे सर्जन, स्त्री रोग बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 06 दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) सत्यापन, 04 मानिसक रोगी एवं 06 दिब्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में दूरस्थ गांव क्षेत्र ल्यारी, थैंग, उर्गम देवग्राम, सलाना, भेटा, पल्ला ,जखोला, किमाना कलगोठ आदि स्थानों से पहुॅचे 312 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की। शिविर में 106 हड्डी रोगी, 14 ईएनटी, 52आंख, 20बाल रोग, 53महिला रोग, 06दंत रोग, 20 रक्त जांच, 61जनरल सर्जरी, 32 सामान्य रोगियों की स्क्रीनिंग की गई।

32 रोगियों को सर्जरी के लिए तथा 19 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जिनका जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क उपचार कराया जाएगा। आयुष विंग ने 81 होमोपैथी ने 62लोगो को दवा वितरण की गई। स्वास्थ्य शिक्षा संचार समन्वयक उदय रावत, के द्वारा स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी के साथ पुरूष नसबंदी पखवाडा के बारे में जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य शिविर में अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव शर्मा एसीएमओ/नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमएस खाती, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा.उमारानी शर्मा, दंतरोग विशेषज्ञ डा.अनुराग सक्सेना, ईएनटी सर्जन डा.शिखा भट्ट, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा.ज्योत्सना, आर्थाेपैडिक सर्जन डा.वैभव नोडियाल, स्वास्थ्य शिक्षा संचार समन्वयक उदय रावत, जिला समाज कल्याण विभाग से गोविंद सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!