श्री नृसिंह नव दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष बने नितीन सेमवाल–

by | Nov 28, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

नगर की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा, रामलीला का भव्य आयोजन भी होगा–

जोशीमठः। श्री नृसिंह नव दुर्गा सेवा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस दौरान सभी की राय से नितीन सेमवाल को अध्यक्ष, विजेंद्र बिष्ट को उपाध्यक्ष, उमेश सती को कोषाध्यक्ष, मयंक राणा को सचिव और हिमांशु नैनवाल को सह सचिव मनोनीत किया गया है।

इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। नव नियुक्त अध्यक्ष नितीन सेमवाल ने कहा कि नगर में पिछले कई वर्षों से रामलीला का आयोजन नहीं हुआ है, इस बार भव्य रुप से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। नगर की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

error: Content is protected !!