आक्रोशः चमोली में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया महारैली का शंखनाद–

by | Nov 28, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान, पुरानी पेंशन हुंकार रैली दिया महारैली को नाम–  

कर्णप्रयागः राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद चमोली की कार्यकारिणी तथा 9 विकासखण्डों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वान की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग में की गई।

सोमवार को आयोजित बैठक में आगामी 18 दिसम्बर, 2022 को कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक महारैली किये जाने का निर्णय लिया गया। यह महारैली पुरानी पेंशन हुंकार रैली के नाम से की जायेगी। इसमें जनपद के सभी अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारी अपने परिवारजनों सहित प्रतिभाग करेंगे। रैली में राष्ट्रीय, प्रान्तीय, दोनों मण्डलों के पदाधिकारियों सहित प्रदेश के अन्य जनपदों से भी अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारी भी भाग लेंगे।

रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में मण्डलीय महा सचिव नरेश कुमार भट्ट तथा राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली के महा सचिव प्रकाश चौहान ने भाग लिया। और महारैली को सफल बनाने में अपनी पूर्ण भागीदारी देने का आश्वासन दिया।

बैठक में जिला महिला विंग की अध्यक्षा ज्योति नौटियाल, जिला उपाध्यक्षा मंजू पुरोहित, प्रान्तीय आई टी सेल के प्रभारी अवधेश सेमवाल, चन्दा चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरस्वान, सत्येन्द्र बर्तवाल, दिनेश नेगी, प्रदीप रावत, राज किशोर कनियाल, संतोष नैनवाल, जशवंत सिंह रावत आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक में जिला कार्यकारिणी तथा सभी 9 विकासखण्ड़ों के अध्यक्ष तथा महा सचिव तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव सतीश कुमार ने किया।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!