हरियाली तीज पर महिलाओं ने गाए तीज के गीत, काव्य पाठ के साथ हुई मेंहदी प्रतियोगिता–

by | Aug 11, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

गोपेश्वर। बुधवार को कलम क्रांति साहित्यिक मंच के द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विषय श्रृंगार तथा सुहागिन रहा। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपेश्वर नगर में महिलाओं के द्वारा सावन हरियाली तीजोत्सव विभिन्न क्रियाकलापों जैसे गायन, नृत्य, भजन तथा मेंहदी प्रतियोगिता के साथ गणेश मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ जिसमें नगर की अधिकांश महिलाओं ने सोलह श्रृंगार के साथ सज-धजकर अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुमन ध्यानी,  विशिष्ट अतिथि दीना परमार तथा सुषमा बगवाड़ी की गरिमामयी उपस्थित रही। जिन्होंने अपने सम्बोधन में पर्व के महात्म्य के बारे में बताया तथा गौरी व शिव के मिलन की प्रचलित कथा भी सबके सम्मुख रखी। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के विस्तार हेतु कलम क्रांति साहित्यिक मंच की संस्थापिका (तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित)शशि देवली ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया तत्पश्चात कलम क्रांति साहित्यिक मंच के ज्योति बिष्ट ,अनीशा ,गीता आदि ने काव्य पाठ किया।  मेंहदी प्रतियोगिता में क्रमशः इशिता ,ममता और कृतिका प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार वैष्णवी को दिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती प्ररेणा रावत ,दीपा, ममता भट्ट, सुनीता भट्ट, छबि, लता मिश्रा,दुर्गी ,दीपा चौहान, कुसुम, रेखा ,उमा आदि उपस्थित रहे। डा. सुमन ध्यानी ने कहा कि हरियाली तीजोत्सव पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करतीं हैं। यह कार्यक्रम गोपेश्वर में प्रतिवर्ष हर्षोंल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!